मुजफ्फरनगर। मोरना निवासी किसान की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पिता की रोक-टोक से नाराज दो पुत्रियों ने ही चाकू से गला रेतकर पिता की हत्या की थी। भाई की तहरीर के आधार पर दो बहनों के खिलाफ पिता की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने में जुटी है। मृतक का नाम राम प्रसाद 55 बताया गया है। पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय कोमल और उसकी नाबालिग बहन ने गर्दन और पेट में चार बार चाकू घोंप कर पिता की जान ले ली। उसके खून से सने कपड़े भूसे में दबा दिए। पुलिस ने कपड़े और चाकू बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पिता की टोका टाकी से नाराज होकर उन्होंने योजना बनाई और रात में चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता व बाल अपचारी द्वारा बताया गया कि हमारे पिता हमको कहीं भी आने-जाने से मना करते थे तथा हर एक छोटी बात पर काफी रोक-टोक करते थे तथा हमेशा डांटते रहते थे जिससे व अपने पिता से काफी नाराज थे। साथ ही अभियुक्ता कोमल उपरोक्त द्वारा बताय गया कि उसकी उम्र 32 वर्ष हो गयी है लेकिन मेरे पिता ने अभी तक मेरी शादी भी नहीं कि है, जिससे मैं अपने पिता से काफी नाराज व परेशान थे इसलिए हमने योजना के तहत अपने पिता व अन्य घरवालो को खाने में नींद की गोली दे दी जब गोली के नशे में सब सो गये तो हम दोनो बहनो ने रात को करीब 03.00 बजे उठकर सभी को बारी-बारी से चैक किया। सभी लोग गहरी नींद में सोये हुए थे तो हम दोनो ने अपने पिता की चारपाई के पास जाकर घर में मौजूद घरेलू चाकूओ से अपने पिता की गर्दन व पेट पर एक साथ हमला कर दिया जब हमे पुरी तरह विश्वास हो गया कि अब हमारे पिता की मृत्यु हो गयी है तब हमने अपने पिता की लाश को चारपाई से उठाया तथा उसे दरवाजे के पास बुग्गी के पीछे डाल दिया।


