Skip to main content

TR NEWS UP-UK

वहलना में एक रिफाइंड फैक्ट्री से करीब 68 लाख का तेल जब्त कर नमूने जांच के लिए भेजे

मुजफ्फरनगर। खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर वहलना में एक रिफाइंड फैक्ट्री से करीब 68 लाख का तेल जब्त कर नमूने जांच के लिए भेज दिये।

उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आयुक्त के निर्देश पर चल रही होली के विशेष अभियान में खाद्य पदार्थों की सघन जांच के लिए वहलना में कोहलू ब्रांड के रिफाइंड राइस ब्रान आयल के गोदाम पर छापा मारा। तेल की री-पैकिंग यूनिट पर जांच करते हुए नमूना संग्रहित किया गया है।

रविवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य–II अर्चना धीरान के नेतृत्व में वहलना स्थित एमके इंडस्ट्रीज की खाद्य तेल री-पैकिंग यूनिट पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एफबीओ नितिन मित्तल की इकाई से संदेह के आधार पर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल (कोल्हू ब्रांड) का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नमूना विधिवत सील कर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जहां गुणवत्ता मानकों के अनुरूप परीक्षण किया जाएगा।

कार्रवाई के समय मौके पर उपलब्ध 30 टीन पकड़े गए, जिसे कारोबारी की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। इसमें लगभग 448 लीटर खाद्य तेल, जिसकी अनुमानित कीमत 68,544 रुपये बताई गई है। सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि जांच के लिए पहुंचे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने संचालक को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *