मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन अनुसार बृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुजडू चुंगी मेरठ रोड, मुज़फ्फरनगर में किया गया।
जिसमें श्री विश्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला जज कोर्ट सं0-01, श्री रितेश सचदेवा अपर जिला जज कोर्ट सं0-07 , श्री देवेन्द्र सिंह फौजदार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट सं०-01 डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०)/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तुषार जायसवाल, अपर सिविल जज (जू०डि०), कोर्ट सं0-4, श्री दिव्य प्रताप सिंह निमेष, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय खतौली, मुजफ्फरनगर, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंधारकर कमल किशोर देशभूषण,व अन्य अधिकारिगण, जिला विकास अधिकारी श्री दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी श्री शक्ति शरण श्रीवास्तव, मुख पशु चिकित्सा अधिकारी, पीओ नेडा, सहायक उपयुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में जनपद में चल रही योजनाओं से संबंधित विशिष्ट शिविरों का आयोजन किया गया व आम जन मानस के लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / राचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा विधिक अधिकारों से संबंधित जानकारी देते हुए आम जन मानस को जागरूक किया गया साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लाभार्थियों को वितरित कराया गया। जिनमें पांच हजार से अधिक लाभार्थियों को प्रिकैम्प व मेगा कैम्प के माध्यम से लोन का वितरण किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, त्तिविल जज (सी०डि०) / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 14.03.2026 दिन शनिवार, को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर, तथा वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय खतौली, ग्राम न्यायालय जानसठ, तथा कलक्ट्रेट मुजफफरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।