Taja Report

भाजपा नेता पर हमले के आठ आरोपी खालापार से गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस ने भाजपा नेता व उसके साथियों पर हमला करने वाले 8 अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट व 01 थार गाडी बरामद की गयी है।

बीती रात भाजपा नेता अभिषेक गोयल निवासी कोतवाली नगर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वह अपने साथी दीपक, सौरभ सैनी, अनुज सैनी, आशु सैनी, तथा दो अन्य के साथ किराये की अर्टिगा गाडी से कस्बा लावड जनपद मेरठ में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के मोहल्ला कुंदनपुरा मुजफ्फरनगर से गए थे वहां पर कार का चालक कुछ नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था जिसें मना करने पर कहासुनी हो गयी जिसके पश्चात मेरठ से वापस आते समय कार के चालक ने 15-20 लडको को फोन कर वशुंधरा अन्डरपास के पास पहले ही बुला रखा था शाम करीब 08ः00 बजे उनके द्वारा गाडी को रोककर हमारे साथ गाली-गलौच करते हुए लोहे की रॉड, लाठी व डन्डो से हमला कर घायल कर दिया तथा मेरे साथ गले में कपडा व साफा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0स0-44/2026 धारा-109(1),191(2),191(3),115(2),351(3),352 बीएनएस व 7 सीएल एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाइन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट व 01 थार गाडी बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अब्दुल्ला पुत्र इस्माईल निवासी जामियानगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*2.* सावेज त्यागी पुत्र इसरार निवासी जामियानगर राणा ट्रैडर्स वाली गली खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*3.* सुभान पुत्र नवाब अहमद निवासी अन्बा विहार मदरसे वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*4.* फैज राणा पुत्र वाहब निवासी मौ0 कुंगर पट्टी ईदगाह रोड सूजडू खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*5.* अदनान पुत्र हुसैन अहमद निवासी 1009/721 साउथ खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*6.* अजीम पुत्र हुसैन अहमद निवासी जामियानगर गेट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*7.* हैदर पुत्र मास्टर तरीकत निवासी सूजडू थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*8.* ताबिश पुत्र इकबाल निवासी मौ0 सरवट चांद फैक्ट्री वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*9.* 01 बाल अपचारी

*बरामदगी का विवरणः-*

✅ 01 थार गाडी नम्बर यूके 08 बीई 4210(घटना मे प्रयुक्त)

✅ 01 स्विफ्ट गाडी नम्बर यूपी 12 एजेड 1010(घटना मे प्रयुक्त)

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *