Taja Report

राणा स्टील फैक्ट्री के पास कार में दो शव मिलने से सनसनी

रुड़की। मंगलौर मोड़ स्थित राणा स्टील फैक्ट्री के पास नहर पटरी किनारे शनिवार सुबह एक सफेद रंग की कार नहर में पड़ी मिली। कार का आधा हिस्सा नहर में डूबा था और आधा बाहर झाड़ियों में था। कार में दो युवक मृत पाए गए।

पुलिस के अनुसार दिनांक 21 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7:45 बजे चेतक मोबाइल के कांस्टेबल दिनेश चौहान को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि नहर किनारे एक कार (संख्या UK 17W 8001) दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी है और उसमें दो व्यक्ति मृत अवस्था में हैं। इसके अतिरिक्त सुबह 8:03 बजे डायल 112 पर भी उक्त दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने दोनों मृतकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाया गया तथा शिनाख्त के लिए सीसीआर/डीसीआर को अवगत कराया गया।

कुछ ही देर बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की ने एक मृतक की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की। वहीं विकास त्यागी पुत्र ब्रजभूषण त्यागी निवासी गली नंबर 10, राजेंद्र नगर रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) के रूप में की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *