मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मंदिर के महन्त पर जानलेवा हमला करने व मूर्ति को खण्डित करने वाले 03 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया है
16 फरवरी को वादी शिव मंदिर के महंत पुष्कर नाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्तगण 1. सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा मेरे साथ गाली गलौच की गयी, विरोध करने पर मेरे ऊपर लाठी डन्डो से जानलेवा हमला किया गया, तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी तथा मंदिर में लगी कार्तिकेय की मूर्ति को खण्डित कर देने की घटना कारित की गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना शाहपुर पर टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा आज उक्त अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को ग्राम हरसौली जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* अजय पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग मंदिर के महंत से खुश नहीं थे तथा उसे वहां से हटाना चाहते थे। इसी उद्देश्य से हमने दिनांक 16.02.2026 को महंत के साथ मारपीट की एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। आज हम लोग कहीं भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।


