मथुरा। तेज रफ्तार कार के राजबाहे में गिरने से चार दोस्तों की मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले चार हमउम्र युवक कार में सवार होकर गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में सगाई समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ निवासी राहुल (23) उनके चचेरे भाई मोहित (21) और अमित (23) एक अन्य दोस्त के साथ बुधवार शाम राजस्थान के डीग जिले के लिए निकले थे। गाड़ी स्वामी एडवोकेट सज्जन सिंह ने बताया कि इस गाड़ी को अमित ही चलाता था। तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर राजबाहे में गिर गयी।
Author: Taja Report
Post Views: 46

