मुज़फ्फरनगर। आज चांद के दीदार के साथ गुरूवार से रमजान शुरू हो रहे हैं। मस्जिदों में तराबियों और रोजे के लिए खरीदारी के लिए मुस्लिम आबादियों में बाजार सज गये हैं।
नॉर्वे के लॉन्गइयरबायन में महीने की शुरुआत में रोज़ा सुबह के लगभग 10:50 बजे से दोपहर के 2:30 बजे तक (2 घंटे 40 मिनट ) रहेगा।
लेकिन इसी साल जैसे-जैसे दिन बड़े होते जाएंगे, रमज़ान के आख़िरी दिन रोज़ा लगभग साढ़े 12 घंटे का हो जाएगा।
और इसी नॉर्वे, रूस और ग्रीनलैंड के कुछ हिस्सों में, जब रमज़ान गर्मियों के लंबे दिनों में पड़ता है, तो मुसलमानों को करीब 20 घंटे तक रोज़ा रखना पड़ता है।
2026 में सबसे बड़ा रोज़ा
चिली के पुर्तो विलियम्स में 2026 के रमज़ान की शुरुआत में रोज़ा सुबह लगभग साढ़े छह बजे से रात नौ बजे तक करीब 14 घंटे 30 मिनट रहेगा।
दुनिया के उत्तरी हिस्सों में, सबसे लंबे रोज़े तब होते हैं जब रमज़ान 21 जून के आस-पास पड़ता है, और सबसे छोटे रोज़े तब होते हैं जब यह 21 दिसंबर के आस-पास आता है।


