Taja Report

उद्यमिता विकास एवं स्टार्टअप ज्ञान” तथा “उद्योग 4.0 में संचार कौशल की भूमिका विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का समापन

मुजफ्फरनगर। “उद्यमिता विकास एवं स्टार्टअप ज्ञान” तथा “उद्योग 4.0 में संचार कौशल की भूमिका विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का समापन हुआ।

प्रधानमंत्री के “विकसित भारत /2047” के आह्वान के क्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं शिक्षित बेरोजगारी को कम करने के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं कौशल विकास हेतु श्रीराम पॉलिटेक्निक, रुड़की रोड, मुजफ्फरनगर एवं इंजीनियर्स क्लब (केंद्रीय शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में “उद्यमिता विकास एवं स्टार्टअप ज्ञान” तथा “उद्योग 4.0 में संचार कौशल की भूमिका” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के प्रथम दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वन्दना के साथ किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इं0 पवन कुमार सैनी, पूर्व आईआरएसई उत्तर रेलवे, भारत सरकार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नवाचार आधारित सोच एवं उद्यमिता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम का संयोजन इंव बसंत कुमार गोयल, सचिव, इंजीनियर्स क्लब (केंद्रीय शाखा), मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीराम पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार ने सेमिनार की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को उद्योग, नवाचार एवं उद्यमिता से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी प्राप्त होती है।

पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के प्रथम दिवसीय कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेहलता गर्ग ने किया और बताया कि संगोष्ठी के प्रथम दिवस (16 फरवरी 2026) का विषय “उद्यमिता विकास एवं स्टार्टअप ज्ञान” रखा गया है, जिसमें विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसरों की पहचान, नवीन व्यावसायिक विचारों का चयन, स्टार्टअप प्रारंभ करने की प्रक्रिया, बाज़ार विश्लेषण, पूंजी प्रबंधन, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा नवाचार आधारित सोच विकसित करने पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक इंव बसंत कुमार गोयल न जानकारी देते हुए बताया कि सेमिनार के समापन एवं द्वितीय दिवस का विषय “उद्योग 4.0 में संचार कौशल की भूमिका” रहा, जिसमें आधुनिक तकनीकी युग में प्रभावी संचार कौशल एवं औद्योगिक आवश्यकताओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।

सेमिनार के प्रथम एवं द्वितीय दोनो दिवस में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रथम दिवस में उद्यमिता विकास एवं स्टार्टअप ज्ञान से संबंधित विषयों पर सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया। वही कार्यक्रम के द्वितीय एवं समापन दिवस में भी विशेषज्ञ व्याख्यान एवं तकनीकी सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग एवं रोजगारोन्मुखी कौशलों से अवगत कराया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *