Taja Report

शाहपुर में घायल मिली महिला, टैंक में मिली मासूम बच्ची की लाश

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी 4 वर्षीय मासूम बच्ची की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई। करीब 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बसीकलां निवासी इमरान की पत्नी फिरदोस लहूलुहान हालत में घर में पड़ी हैं और उनकी 4 साल की बच्ची गायब है। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल, सीओ बुढाना गजेंद्रपाल सिंह और थाना प्रभारी शाहपुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली, तो आंगन में रखे पानी के टैंक में मासूम बच्ची ऊपर तैरती हुई मिली। पुलिस ने तत्काल घायल मां और बच्ची को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। फिरदोस की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिंक टीम मौके पर मौजूद है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिनस्थों को घटना से सम्बन्धित प्रत्येक बिंदू की गहनता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया है । महोदय द्वारा पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *