मुजफ्फरनगर। योगी सरकार पर दबंगों का वर्चस्व अभी भी चल रहा है।
मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के बाद दबंगों ने सेल्समैन को करीब 50 मीटर तक घसीटा गया है ।
बताया जा रहा है कि खतौली कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक पेट्रोल पंप पर आजाद, सोहेल व आदिल द्वारा अपनी स्विफ्ट गाड़ी में ₹2000 का पेट्रोल डलवाया गया था। जब सेल्समैन ने पैसे मांगे तो उन्होंने उसे शीशे में बंद कर करीबन 50 मीटर तक घसीटा। जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त की गई स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद कर ली है।
Author: Taja Report
Views: 185


