मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने के लिए उतरीमैदान में उतरी तो हड़कंप मचा रहा
जनपद मुजफ्फरनगर में वेलेंटाइन डे के मौके पर हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। क्रांति सेना और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और होटलों का दौरा किया और संचालकों से संगठन ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई नाबालिग या संदिग्ध जोड़ा शहर में घूमता या होटलों में मिला, तो उनकी टीम उन्हें लाठियों से सबक सिखाएगी।
क्रांति सेना की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी व हिन्दू नेता बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति का अपमान करता है और इसलिए उनका संगठन इसे रोकने के लिए सक्रिय हुआ है। उन्होंने बताया कि शहर के करीब 20-30 होटल और रेस्टोरेंटों को पहले ही चेतावनी जारी की जा चुकी है ।
हिंदू संगठनों ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में 14 फरवरी को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाने की मांग की है। संगठन ने केंद्र और प्रदेश सरकार से इस संबंध में घोषणा करने की अपील की है ,इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रेस्टोरेंट और होटलों पर चेकिंग करने पहुंचे जहां उन्हे


