Taja Report

साढे छह लाख के सोने सहित पार्सल से चोरी करने वाले गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा E-Commerce कंपनी (अमेजन) से सोने के बिस्किट व सिक्के आर्डर कर तथा धोखाधडी कर पार्सल से सामान निकालने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से पार्सल से चोरी किये गये 02 सोने के बिस्किट व 02 सिक्के(अनुमानित कीमत करीब 6,50,000/ रुपये तथा 04 मोबाईल फोन बरामद किए गये हैं।

11 फरवरी को वादी विनोद पाल (सुपरवाईजर एम.एस. वाटर मेलन कंपनी) द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि थानाक्षेत्र नई मण्डी के अंतर्गत अमेजन कंपनी से सोने के बिस्किट व सिक्के के पांच पार्सल आर्डर किये गये थे जिन्हे ब्लूडार्ट कंपनी द्वारा दिये गये पते पर पहुंचाया गया था । पार्सल मंगाने वाले व्यक्ति ने डिलिवरी बॉय से संपर्क कर पार्सल ले लिये गये तथा पार्सल के बाक्स से धोखाधडी कर सिक्के व बिस्किट निकालकर खाली बाक्स वापस कर दिये। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-065/2026 धारा 318(4),303(21),61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 14.02.2026 को उक्त घटना को कारित करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर सहावली कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से सोने के 02 बिस्किट व 02 सिक्के, 04 मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* दिनेश कुमार पुत्र रामकरण मीना निवासी ग्राम बस्सी दोपुर थाना बस्सी, जयपुर, राजस्थान, उम्र करीब 29 वर्ष।

*2.* सूर्या पुत्र बाबूलाल निवासी बस्सी दोपुर थाना बस्सी, जयपुर, राजस्थान, उम्र करीब 27 वर्ष।

*3.* भूप सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम लुनियाबास थाना जामडोली, जयपुर, राजस्थान, उम्र करीब 31 वर्ष।

 

*वांछित/फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अशोक पुत्र सूरजराम निवासी बस्सी दोपुर थाना बस्सी, जयपुर, राजस्थान।

*2.* हितेश पुत्र नामालूम निवासी दोसा, राजस्थान।

 

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 02 सोने के सिक्के (वजन 18 ग्राम)

✔️ 02 सोने के बिस्किट (वजन 20 ग्राम)

✔️ 04 मोबाईल फोन

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0-065/2026 धारा 318(4),303(21),61(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनों अपने अन्य साथी अशोक व हितेश उपरोक्त के साथ मिलकर ई-कामर्स कंपनी अमेजन से सोने व चांदी के सिक्के तथा बिस्किट के प्रीपेड ऑर्डर भिन्न-भिन्न शहरों में अलग-अलग पतों पर करते हैं। हम लोग किसी गरीब आदमी को लालच देकर उसकी आईडी पर सिम लेते हैं तथा उस सिम का प्रयोग आर्डर करने के लिये करते हैं। पहले हम 1000रु या 2000रु के सिल्वर सिक्के आर्डर करते है, जिस शहर के नाम पर हम आर्डर करते है, वहा के डिलीवरी बॉय का फोन आने पर हम उस शहर में चले जाते है, और फिर डिलीवरी बॉय से केशबेक का बहाना देकर पार्सल वापस देकर कैसिंल करा देते है और डिलीवरी बॉय को बताते है कि अगर हम आर्डर को कैसिंल करते है तो हमको रु1000 कैशबेक मिलता है उसमे से 500रु तुम ले लो और 500रु हमें बच जायेगे इसी प्रकार दो-तीन बार हम पहले छोटे- छोटे आर्डर मंगाकर केसिंल करा देते है हर कैसिंल आर्डर के हम उन्हे 500रु दे देते है । इसी तरह हम एक या दो बार कम कीमत के सिल्वर काईन मंगाकर आर्डर कैसिल कराकर केशबैक के नाम पर डिलीवरी बॉय को 500-500 रु दे देते है, जब डिलीवरी बॉय को हम पर पूर्ण विश्वास हो जाता है तो हमारा साथी अशोक अपने IDFC बैंक के खाते से अमेजन ऐप पर अधिक कीमत के गोल्ड के सिक्के या बिस्किट आर्डर करता है, और फिर उन पार्सलो को भी डिलीवरी बॉय से लेकर चोरी से गोल्ड सिक्के व बिस्किट निकालकर पार्सल को पुनः पैक कर केशबैक का बहाना देकर वापस कर कैंसिल करा देते है, जब तक कम्पनी वालों को चोरी का पता लगता है तब तक हमारे पैसे वापस आ जाते है तथा वापस आये पैसो को तो अशोक रख लेता है, और गोल्ड के सिक्के व बिस्किट को बैचकर हम सभी साथी बराबर-बराबर पैसा बाट लेते हैं। हमारे द्वारा मुजफ्फरनगर में भी सोने के बिस्किट व सिक्कों के पांच पार्सल आर्डर किये गये थे। दिनांक 31.01.2026 को हम तीनों ने अपने साथी अशोक के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय से पार्सल लिये गये तथा उसे बातों में उलझाकर पार्सल से सिक्के व बिस्किट निकाल लिये व आर्डर कैंसिल कर पार्सल को पुनः पैक कर कैशबैक का बहाना कर डिलावरी बॉय को वापस कर दिया तथा डिलीवरी बॉय को 500/- रुपये दे दिये तथा बिस्किट व सिक्के लेकर चले गये। हम लोग सिक्के व बिस्किट आर्डर करने में जिस सिम का प्रयोग करते हैं उस सिम को प्रयोग के बाद तोडकर फैंक देते हैं तथा दूसरी घटना में नये सिम का प्रयोग करते हैं। हमारे द्वारा जनपद मेरठ, गोरखपुर व प्रयागराज में इसी प्रकार से सोने के सिक्कों व बिस्किट के आर्डर किये गये थे तथा आर्डर आने पर पार्सल से बिस्किट व सिक्के निकाल लिये तथा आर्डर कैंसिल कर पार्सल वापस कर दिये गये। हमने कुछ सिक्कों व बिस्किट को बेच दिया तथा शेष हमारे पास से बरामद हैं। हमारे पास से बरामद मोबाईल फोन का प्रयोग हम अमेजन से आर्डर करने में करते हैं।

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *