मुजफ्फरनगर। दस हजार रुपये का मोबाइल पति नहीं दिला पाया तो महिला ने अपने मासूम बेटे के सामने ही आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मीरापुर इलाके में ग्राम खेड़ी सराय का निवासी आशीष करीब डेढ़ माह पहले रोजगार के लिए ओडिशा गया था। वह वहां कपड़ों की फेरी लगा रहा था ताकि गांव में बैठी पत्नी राधिका और बेटे वंश को खुश रख सके। गुरुवार शाम राधिका ने फोन पर 10 हजार रुपये के नए मोबाइल की मांग की। आशीष ने अपनी मजबूरी बताते हुए तत्काल दो हजार रुपये भेज दिए और कुछ दिन का समय मांगा। मोबाइल ना मिलने के कारण राधिका ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 
Author: Taja Report
Post Views: 71


