Taja Report

शनिप्रदोष व्रत विशेष : पंचांग तथा राशिफल

पंचांग तथा राशिफल

दिनांक – 14 फरवरी 2026

दिन – शनिवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर

मास – फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी शाम 04:01 तक

नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ शाम 06:16 तक

योग – सिद्धि रात्रि 03:28 तक

करण – तैतिल शाम 04:01 तक तत्पश्चात गर

राहुकाल – दोपहर 09:34 से शाम 10:59 तक

सूर्योदय – 06:49

सूर्यास्त – 05:57

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:06 से प्रातः 05:57 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:01 से दोपहर 12:45 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:57 से 12:48 तक

सूर्य राशि – कुंभ

चंद्र राशि – धनु

बृहस्पति राशि – मिथुन

व्रत पर्व विवरण – शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत

*शनिप्रदोष व्रत*

*पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 14 फरवरी, शनिवार को शनिप्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।*

दैनिक राशिफल

मेष राशि :- आज घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिलेगा।आपको कोशिश करनी है कि आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को अधिक रोचक बनाएं।समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि :- आज क्रोध और जलन पर काबू रखने की जरूरत है।साथ ही कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।आपको नुकसान हो सकता है।साथ ही आपकी संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।

मिथुन राशि :- कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े,अनावश्यक विवाद हो सकता है।आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है,ध्यान रखें।

कर्क राशि :- आज कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।आज अपने समय किसी धार्मिक स्थल या अपने घर के पास किसी धार्मिक चर्चा में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि :- आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है,मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

कन्या राशि :- नौकरी व्यवसाय में लेनदेन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

तुला राशि :- शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे।परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक राशि :- दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवाद और झगड़े को जन्म दे सकती है।ध्यान रखें की आप आज नई चीजें सीखने की कोशिश करें।नई चीजें सीखते रहें तो आप समय के साथ आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि :- आज महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस होगी।आपको आज खुद पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर राशि :- आज आपको समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना करना पड़ सकता है।जिसके कारण आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे।अनावश्यक वाद विवाद से बचें।

कुंभ राशि :- आज आपका व्यस्त और खुशहाल दिन रहने वाला है।नए अवसर आपके सामने आएंगे की गई यात्रा वांछित परिणाम लाएगी।आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि :- आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है।व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें।अजनबियों से सावधान रहें।व्यापार में नुकसान हो सकता है।

*आपका दिन मंगलमय हो*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *