बस्ती। एडीएम झांसी व उनकी पीसीएस पत्नी बस्ती पुलिस के खिलाफ़ धरने पर बैठ गए। पुलिसके लचर रवैये अव्यवहारिक व्यव्हार के खिलाफ बैठे 2 पीसीएस के धरने पर बैठने से हडकंप मच गया।
एडीएम झांसी अपने भाई सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। अजय गौड़ बस्ती पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे 5 दिन से लापता थे कल शाम उनका शव नदी से बरामद हुआ। बस्ती पुलिस 5 दिन से लापता अपने सब इंस्पेक्टर को नही ढूंढ पाई थी। इसके विरोध में एडीएम झांसी व उनकी पीसीएस पत्नी सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह और एस ओ परसरामपुर के खिलाफ़ बैठे धरने पर बैठे हुए हैं। अधिकारी धरने पर बैठे है लेकिन एसएसपी बस्ती अभी तक मौके पर नही पहुंचे।जब पीसीएस अधिकारियों को धरने पर बैठना पड़ रहा है तो आम नागरिक की क्या ही सुनवाई करती होगी।
Author: Taja Report
Post Views: 92

