मथुरा। फराह थाने में तैनात दरोगा और सिपाही ने ग्राम प्रधान के साथ मिलकर एक करोड़पति किसान को एक महिला के माध्यम से हनी ट्रैप मामले में फंसाकर लाखों रुपए वसूल लिए।
पहले महिला ने करोड़पति किसान को एक कमरे में बुलाया वहां निजी मुलाकात की वीडियो बनाई और पीछे से पुलिस आ धमकी, बोले–रेप कर रहा था डालो इसको जेल में, फिर उसी टाइम प्रधान जी वहां आ धमके। प्रधान जी बोलते हैं–दरोगा जी यह तो अपने ही आदमी हैं देख लो कुछ ले देकर निपटा दो, फिर दरोगा जी 5 लाख लेकर निपटारा करते हैं, किसान थाने से छूटता है और सीधा मथुरा पुलिस कप्तान के पास पहुंचता है, कप्तान महोदय ने मामले को गंभीरता से लिया और स्वयं अपनी निगरानी में इसकी जांच कराई।
जांच में पाया गया कि पूरा षड्यंत्र ग्राम प्रधान के द्वारा ही रचा गया था, अब कप्तान के निर्देश पर ग्राम प्रधान, दरोगा जी और सिपाही एवं उक्त महिला पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है एवं सभी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई है।

