मेरठ। 22 वर्षीय युवक मोहम्मद कैफ के दिमाग की नस पबजी गेम खेलते समय हाई ब्लडप्रेशर होने से फट गई।
कैफ मोबाइल पर इयरफोन लगाकर पब जी गेम खेल रहा था। वो अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। परिजन उसको पास में डाक्टर के पास लेकर गए, जहां उसका ब्लडप्रेशर 300 के पार पाया गया। उसको दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके दिमाग की नस फट गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
Author: Taja Report
Post Views: 112

