मेरठ । शादी के कुछ घंटे पहले हिस्ट्रीशीटर ने महिला कॉन्स्टेबल का अपहरण कर लिया। रविवार शाम को बारात आनी थी। सुबह लड़की लापता हो गई। पिता ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई। वहीं, पुलिस का दावा है कि लड़की अपनी मर्जी से गई है।
पुलिस की 4 टीमें बरामदी के लिए लगाई गईं। पुलिस ने कॉन्स्टेबल और आरोपी अंकित के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाली। इसमें दोनों की बातचीत के सबूत मिले हैं। पुलिस ने महिला कॉन्स्टेबल को करीब 8 घंटे में ही बरामद कर लिया है। रविवार शाम पुलिस उसे मवाना थाने लेकर पहुंची। यहां एसपी देहात ने उससे पूछताछ की। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला कॉन्स्टेबल को कहां से बरामद किया गया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर कहां है? एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- सोमवार को महिला का मेडिकल कराया जाएगा। कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। लड़के वालों ने आज बारात लाने से इनकार कर दिया है। मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर सादान का है। मवाना थाने में महिला कॉन्स्टेबल से SP देहात ने पूछताछ की। रात में महिला को पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मवाना थाने में महिला कॉन्स्टेबल से SP देहात ने पूछताछ की। रात में महिला को पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। अकबरपुर सादान की रहने वाली महिला कॉन्स्टेबल की रविवार रात बारात आनी थी। इससे पहले सुबह बदमाश ने महिला कॉन्स्टेबल का अपहरण कर लिया। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो हंगामा मच गया। महिला कॉन्स्टेबल के पिता ने थाने पहुंचकर शिकातय दर्ज कराई। उन्होंने बताया- मेरी बेटी अलीगढ़ के साइबर क्राइम थाने में तैनात है। आज 8 फरवरी को उसकी शादी थी। मीरापुर के गांव खेड़की गांव से बारात आनी थी।
इससे पहले ढीकोली के रहने वाला अंकित मेरी बेटी को किडनैप करके ले गया है। अंकित का आपराधिक रिकॉर्ड है। मेरी बेटी की जान को खतरा है। पुलिस के मुताबिक, परिवार जब थाने पहुंचा था तो उसके कुछ देर बाद ही महिला कॉन्स्टेबल का घर के एक मोबाइल फोन पर कॉल आया। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से जा रही है। उसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उसने यह भी कहा कि वह बालिग है और अपना अच्छा-बुरा सब समझती है। हालांकि, परिवार इसकी पुष्टि नहीं कर रहा।


