— भारत में हिन्दू बनकर जन्म लेना परम सौभाग्य की बात
मुजफ्फरनगर। भागवत पीठ शुकतीर्थ के राष्ट्रीय कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में हिंदू के रूप में जन्म लेना परम सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें औरंगजेब की नहीं बल्कि श्रीराम की विचारधारा की जरूरत है।
नई मंडी पटेल बस्ती द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में माड़ी की धर्मशाला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता आचार्य अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा देश में इस समय दो विचारधाराएँ हैं। एक श्रीराम की विचारधारा है जिसमें प्रभु श्रीराम सहर्ष अपने भाइयों के लिए राजसिंहासन छोड़कर वन में चले जाते हैं और उनका भाई भरत अपने बड़े भाई का अनुरोध स्वीकार नहीं करता। वहीं दूसरी ओर औरंगजेब की विचारधारा है जहाँ अपने पिता को जेल में डालकर और भाइयों की हत्या कर सिंहासन पर कब्जा किया जाता है। हिन्दू समाज सदैव से ही श्रीराम की विचारधारा को अपनाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय देश को बाहरी और आंतरिक शत्रुओं का सामना करना पड़ रहा है। बाहरी शत्रु हम सब जानते हैं लेकिन आंतरिक शत्रु हमें जातिवाद जैसे अस्त्र से घायल कर कमजोर करने में जुटे हुए हैं। हिन्दू समाज को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा। अचल कृष्ण शास्त्री जी ने कहा कि भाग्य को हम तीन तरह से परिभाषित कर सकते हैं इनमें भाग्य वह होता है जिसमें मनुष्य जन्म मिलता है। सौभाग्य वह होता है जब मनुष्य का जन्म भारत की पावन भूमि पर होता है और परम सौभाग्य वह होता है जब जन्म भारत की पावन भूमि पर हिन्दू के रूप में होता है। हम सब परम सौभाग्यशाली हैं। आचार्य कृष्ण शास्त्री जी ने हिन्दु और हिन्दुत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे और सभी हिंदू समाज को जाति बिरादरी में न बंटकर एकजुट होने का आह्वान किया। मेरठ प्रान्त के प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख विनय कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ॰ हेगड़ेवार द्वारा संघ की स्थापना किए जाने से लेकर अब तक संघ के समक्ष आई चुनौतियों एवं लक्ष्य प्राप्त किए जाने पर विस्तार से विचार रखे। दून वैली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने प्रेरणादायक वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के
पंच परिवर्तन सिद्धान्तो पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज वॉट्सएप के माध्यम से परिवार और कुटुम्ब दूर रहते हुए भी फिर से आपस में जुड़कर एकजुट दिखाई देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रमेशचंद्र जैन ने की जबकि संचालन आयोजन समिति के सचिव विपुल भटनागर ने किया। विपुल भटनागर ने कहा कि हिंदू संस्कृति में पशु पक्षी नदी पहाड़ व प्रकृति सब का संरक्षण है हम चींटी को भी जिमाते है और गाय को भी माता मानते है पत्थर में भी भगवान को देखते है और ईश्वर से विश्व कल्याण की प्रार्थना करते है।आयोजन समिति के अध्यक्ष सीए संजय सिंघल ने सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि हमें हिंदू होने पर सदा गर्व रहा है और आगे भी गर्व रहेगा। इससे पूर्व हिंदू सम्मेलन के आयोजन के उद्देश्यों पर पटेल शाखा के प्रभारी आलोक जी ने अपने विचार रखते हुए सभी का आभार जताया। हिंदू सम्मेलन में राधा माधव संगीत केन्द्र, किडजी स्कूल, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, नचिकेता स्कूल, दून वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता, महेंद्र आचार्य, राजीव गर्ग, ललित महेश्वरी, नईमंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीन खेड़ा के साथ ही आयोजन समिति के संरक्षक अरविंद मित्तल सुनील गोयल, अनिल गोयल, अजय कपूर, आयोजन समिति के पदाधिकारी मुकेश गोयल, हरिमोहन शर्मा, अमरकान्त गुप्ता, अरविंद भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, मनीष भाटिया, राकेश मित्तल, सुरेंद्र बंसल, हरीश भाटिया, राजेंद्र गर्ग, संजय गर्ग, अवधराज, अरविंद जैन, ब्रजमोहन शर्मा, डॉ. रजत जिंदल, लक्ष्य भाटिया, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन, श्याम सुंदर श्यामु दादा, जगबीर पाल, रोहित सिंघल, पूनम गर्ग, सुनीता गुप्ता, संतोष देवी, अनिका अग्रवाल समेत पटेल शाखा के सभी कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।


