Taja Report

हादसे में घायल युवक को लेकर फरार हो गया वाहन चालक, हंगामा व जाम

मुज़फ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरालसी में सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। हादसे में घायल व्यक्ति को टक्कर मारने वाला चालक उसे अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर रास्ता जाम कर दिया।

घटना के बाद घायल की तलाश में परिजनों व ग्रामीणों ने सरकारी एवं निजी अस्पतालों में काफी खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष अक्षय आढ़ती के नेतृत्व में बिरालसी–थानाभवन मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *