Taja Report

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिल देव अग्रवाल सड़क हादसे में घायल युवकों के लिए बने देवदूत

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव ने दिखाई मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को स्वयं अस्पताल पहुंचाया।

मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंत्री कपिल देव ने शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की तत्काल सहायता कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 फरवरी को मंत्री कपिल देव का काफिला मेरठ से मुज़फ्फरनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मार्ग में उन्होंने देखा कि एक सड़क दुर्घटना के बाद दो स्कूटी सवार युवक डिवाइडर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिरे हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कपिल देव ने बिना किसी देरी के अपना काफिला रुकवाया और स्वयं घायल युवकों की मदद के लिए आगे आए।

मंत्री कपिल देव ने दोनों घायलों को अपनी निजी कार से एस.डी.एस. ग्लोबल हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

घायल युवकों की पहचान अंकुर एवं राजा निवासी सकोती टांडा के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक अपनी ताई को खाना देकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी स्कूटी की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई,

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *