Taja Report

मुजफ्फरनगर शारदेन स्कूल के छात्रों ने फेयरवेल पार्टी में जमकर मचाया धमाल

 

दस्तूर है जमाने का यह पुराना,

लगा रहता है यहां आना और जाना!

रहो जहां अपनी छाप ऐसे छोड़ जाना,

हर कोई गुनगुनाता रहे आपका ही तराना !!

 

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर छात्र छात्राओं ने अपनी सीनियर कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की मंगल कामना की। फेयरवेल पार्टी में छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और सबसे अधिक डांस पार्टी में बच्चों ने धमाल मचाया। सभी अध्यापकों द्वारा छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया गया। इस विदाई समारोह में वंशिका गुप्ता को मिस शारदेन और आयुष गोयल को मिस्टर शारदेन चुना गया। जूनियर छात्र छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री विश्व रतन जी ने कहा कि “मेरे प्यारे विद्यार्थियों, आज आप लोगों को विदा करते हुए मुझे गर्व और भावनाएं दोनों महसूस हो रही हैं।

“आप सिर्फ छात्र नहीं, बल्कि इस संस्था की शान रहे हैं। यहाँ से मिली सीख और अनुशासन को याद रखना। यह अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत है।”

“जीवन में चुनौतियां आएंगी, लेकिन उन चुनौतियों का सामना दृढ़ता से करना। खुद पर विश्वास रखें और अपने सपनों को कभी न छोड़ें। सफलता का मतलब सिर्फ अच्छी नौकरी नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना भी है।”

“आप जहाँ भी जाएँ, अपनी ईमानदारी और मेहनत से सफलता हासिल करें। हमारे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!”

स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने भी छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी पढ़ाई को कठिन परिश्रम से जारी रखते हुए सफलता को हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि अपने जीवन में एक उद्देश्य बनाना जरूरी होता है और वह उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है ।जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना कठिन नहीं होता अगर वे परिश्रम करते हैं तो अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो जाते हैं।

“आप सभी ने हमें बहुत सारी यादें दी हैं। मेहनत से अपनी पहचान बनाएं और देश का नाम रोशन करें। गुड लक!”

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *