Taja Report

घटिया सडक निर्माण पर ठेकेदार का भुगतान रोकने व फर्म/ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के आदेश

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा मुजफ्फरनगर पालिका के वार्ड नं0-55 व 27 खालापार स्थित फक्कर शाह चौक से ए०के० सैनेट्री स्टोर तक 15वा वित्त आयोग के अन्तर्गत निर्माण करायी गयी 247 मीटर सी०सी० सडक का निरीक्षण किया गया।  इसके बाद अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर को सम्बन्धित ठेकेदार का भुगतान रोकते हुए उक्त फर्म/ठेकेदार के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ब्लैक लिस्ट करने हेतु दिए आदेश दिए।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के वार्ड नं0-55 व 27 खालापार स्थित फक्कर शाह चौक से ए०के० सैनेट्री स्टोर तक 15वां वित्त आयोग के अन्तर्गत निर्माण करायी गयी 247 मीटर सी०सी० सडक का निरीक्षण किया गया।  उक्त 247 मीटर सी०सी० सडक का निर्माण 06 माह पूर्व हुआ था, परन्तु उक्त सडक के बीच में दरार आने के कारण सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा तारकोल से उक्त दरार को भरवाकर सडक की मरम्मत करा दी गयी। जिस कारण जिलाधिकारी ने सम्बन्धित ठेकेदार को मौके पर फटकार लगायी गयी तथा अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर को सम्बन्धित ठेकेदार का भुगतान रोकते हुए उक्त फर्म/ठेकेदार के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ब्लैक लिस्ट करने हेतु आदेशित किया गया।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर एवं सहायक अभियन्ता (निर्माण) एवं सम्बन्धित ठेकेदार मै० धीरज पाल सिहं, कोन्ट्रैक्टर मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *