मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा एक मेडिकल केम्प एवं रक्तदान शिविर का आयोजन ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, भरतीया कॉलोनी में किया गया जिसमे क्लब द्वारा दी गयी बस की सुविधायो का उपयोग करते हुए मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जाँच की गयी एवं आवश्यकता होने पर दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गयी, इस अवसर पर क्लब द्वारा छात्राओ को सेल्फ हाईजीन पर ज्ञानवर्धक पुस्तिका का वितरण भी किया गया एवं शिक्षिकाओ को इसी विषय पर वीडियो की पेन ड्राइव भी उपलब्ध करवाई गयी, 40 यूनिट रक्त की दान दी गयी, रक्त दान जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा प्रबंध किया गया।
कार्यक्रम संयोजक रो अंकुर गर्ग, रो नवीन अग्रवाल, रो राजीव गुप्ता एवं रो राजीव गोयल रहे | अध्यक्ष सुशोभ बिंदल, सचिव गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने रक्तदान टीम, मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर्स की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सम्मानित किया, इस अवसर पर रो सुनील अग्रवाल, मनोज गुप्ता, कौशल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।


