नई दिल्ली। बलूच संगठन बीएलए के दावों को अगर मानें तो पाकिस्तान सेना, पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स के 200 से ज्यादा जवान उसके हमलों में मारे गए हैं और कम से कम 17 लोगों को पकड़ा गया है। ग्रुप ने इन आंकड़ों को शुरुआती और सावधानी भरे अनुमान बताया है। इससे पता चलता है कि असल नुकसान ज्यादा रहा होगा।
हालांकि इन दावों की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि हमलों में 17 कानून प्रवर्तन कर्मी और 31 नागरिक मारे गए। ग्रुप ने चेतावनी दी कि जो स्थानीय अधिकारी और पुलिसकर्मी कब्जा करने वाली सेना की मदद करेंगे उन्हें दुश्मन माना जाएगा।
Author: Taja Report
Post Views: 54


