मुजफ्फरनगर। आईआईए के पूर्व अध्यक्ष विपुल भटनागर ने कहा कि आज का बजट मेरी नजर में लघु उद्योग के लिए कुछ राहत वाला है। बजट में लघु उद्योग के लिए 10000 करोड़ के ग्रोथ फंड का प्रोविजन किया गया है व इनकम टैक्स के नए नियमों में भी सरलीकरण की बात है जो स्वागत योग्य है। क्रेडिट गारंटी स्कीम के विस्तार से उद्योग में लोन की उपलब्धता आसान होगी। स्टार्टअप में स्किल डेवलपमेंट में रोजगार के अवसर बनेंगे। हालांकि छोटे उद्योग को त्वरित कोई टैक्स रहता या छूट नहीं मिली है परंतु जिस प्रकार इंफ्रास्ट्रक्चर,रेलवे व टेक्नोलॉजी के लिए बजट एलोकेशन किये गए है उसे विकास भी होगा रोजगार सृजन भी होगा सभी वर्ग को फायदा भी होगा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एम्स मिलना व कई बड़ी योजनाओं के मिलने से नए रोजगार के अवसर इस क्षेत्र में होंगे। इनकम टैक्स स्लैब में बढ़ोतरी न होना हालांकि हमेशा निराशाजनक होता है परंतु नए नियमों में सरलीकरण बहुत स्वागत योग्य है। टेक्नोलॉजी को बढ़ाने के लिए बजट में जिस प्रकार से प्रोविजन किए हैं उसे भविष्य के भारत की मजबूत नींव रखी गई है। कुल मिलाकर यह एक विकसित भारत बनाने के लिए भविष्य का बजट है।


