मुज़फ्फरनगर। आगामी पर्व व त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा नगरक्षेत्र के थाना खालापार व कोतवाली नगर में पुलिस बल के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आगामी पर्व व त्यौहारों(संत रविदास जयंती, शब-ए-बारात आदि) के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 01.02.2026 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ नगरक्षेत्र के थाना खालापार व कोतवाली नगर के अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मय दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बबलू कुमार, थाना प्रभारी खालापार श्री महावीर सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
महोदय द्वारा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गस्त करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।


