नई दिल्ली। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में रविवार, 1 फरवरी को जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा रविवार को 1,45,164 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,49,653 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,65,700 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 26,200 रुपये की गिरावट दिखाता है. एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,84,826 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी का ताजा भाव क्या है.1 फरवरी की सुबह 10:10 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,40,000 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 9,600 रुपये की गिरावट दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,46,800 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,730 रुपए
22 कैरेट – 1,47,350 रुपए
18 कैरेट – 1,20,590 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,62,550 रुपए
22 कैरेट – 1,49,000 रुपए
18 कैरेट – 1,28,000 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,630 रुपए
22 कैरेट – 1,47,250 रुपए
18 कैरेट – 1,20,490 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,730 रुपए
22 कैरेट – 1,47,350 रुपए
18 कैरेट – 1,20,590 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,630 रुपए
22 कैरेट – 1,47,250 रुपए
18 कैरेट – 1,20,490 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए
रविवार के दिन सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. अगर आज आप इन बहुमूल्य धातुओं की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा भाव जरूर जान लेना चाहिए. ताकि आपको अपनी खरीदारी पर बेस्ट डील मिल सके और आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो.


