मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने मृतक सोनू कश्यप की माता को मुख्य मंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख का आर्थिक सहायता के लिए चेक प्रदान किया।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप द्वारा मृतकसोनू कश्यप पुत्र स्व सुरेंदर की हत्या के बाद उनकी माता कांति देवी पत्नी सुरेंदर को माननीय मुख्य मंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख का आर्थिक सहायता लें लिए चेक प्रदान किया गया तथा परिवार जनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर मृतक की बहन कु आरती देवी पुत्री सुरेंद्र एवं अन्य परिजन भी उपस्थित रहे
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।
Author: Taja Report
Post Views: 28


