मुज़फ्फरनगर।बिजनौर सांसद चंदन चौहान व उनकी धर्मपत्नी यशिका चौहान ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर मोरना शुगर मिल के विस्तार हेतु ₹261.95 करोड़ की स्वीकृति पर मीरापुर विधानसभा की जनता की ओर से आभार जताया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की ओर से गन्ने के रस से बनी खीर खिलाकर धन्यवाद प्रकट किया गया। यह निर्णय किसानों, श्रमिकों और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Author: Taja Report
Post Views: 216


