मुजफ्फरनगर। आधा दर्जन बुलडोजर लेकर एमडीए ने न्याजूपुरा में काली नदी के किनारे अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। मकान के ध्वस्तीकरण के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई लेकिन अभियान जारी रहा।
एमडीए के अधिकारी आज छह बुलडोजर के साथ अवैध निर्माध ध्वस्त करने निकले और शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत न्याजूपुरा और काली नदी के बीच स्थित क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम छह बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक महिला मीडिया से बातचीत करते हुए अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी पिलाकर उसे होश में लाने का प्रयास किया, जिसके बाद महिला की हालत में कुछ सुधार हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण को लेकर पहले नोटिस दिए गए थे ।


