Taja Report

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, साथी समेत गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त घायल सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके  कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं ।

थाना मीरापुर पुलिस द्वारा कुतुबपुर झाल पर चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को कारित करने की फिराक में मोटरसाइकिल पर आ रहें है । इस सूचना पुलिस टीम द्वारा और अधिक सघनतावूर्पक चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ देर बाद 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को नहर पटरी पर मोड़कर भुम्मा की तरफ भागने लगे । बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया, कुछ दूर जाकर सिंचाई विभाग कार्यालय के पास उक्त मोटरसाइकिल तीव्र गति होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त शहनवाज पुत्र सरफराज घायल हो गया तथा दूसरे अभियुक्त नौमान पुत्र सरफराज को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पातल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*

*1.* शहनवाज पुत्र सरफराज निवासी ग्राम तिलौरा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।(घायल)

*2.* नौमान पुत्र सऱपराज निवासी ग्राम तिलौरा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।

 

*बरामदगीः-*

01 तमंचा मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।

01 नाजायज चाकू ।

01 पैशन प्रो मोटरसाइकिल नं0 UP 15 CN 3340 (घटना में प्रयुक्त)

घायल / गिरफ्तार अभियुक्त शहनवाज उपरोक्त शातिर गौकश, लुटेरा / डकैत प्रवृत्ति का अपराधी तथा थाना मीरापुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है । थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *