देहरादून। बर्फबारी होने से बरात में जा रहे बरातियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विदाई के बाद पूरी बरात और दूल्हा-दुल्हन पैदल ही 21 किलोमीटर दूर अपने गांव सलियाणा पहुंची।
गैरसैंण के सलियाणा गांव के सरपंच जीत सिंह बिष्ट के बेटे सूरज बिष्ट की बरात वसंत पंचमी पर परवाड़ी के लिए निकली। सभी बराती नाचते गाते परवाड़ी गांव पहुंचे। जयमाला के बीच में तेज बर्फबारी शुरू हो गई। सभी गाड़ियां परवाड़ी गांव में ही फंस गई। विदाई के बाद पूरी बरात और दूल्हा-दुल्हन पैदल ही 21 किलोमीटर दूर अपने गांव सलियाणा पहुंची।
Author: Taja Report
Post Views: 38

