मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र की भंडूर पुलिस चौकी के सामने स्थित स्टील प्लांट में काम करते वक्त इलेक्ट्रीशियन अंकुर (उम्र 28 साल, निवासी भंडूर) की मौत हो गई।
बताया गया है कि देर रात करीब 11 बजे अंकुर को अचानक चक्कर आया और वह ज़मीन पर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। यह फैक्ट्री पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय चितरंजन के बड़े बेटे बंटी उर्फ़ सौरभ स्वरूप की है। मृतक अंकुर ने हाल ही में प्लांट काम शुरू किया था।
Author: Taja Report
Post Views: 42