बेंगलुरु। कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई की गई। वह DGP सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट पद पर तैनात थे। वायरल वीडियो में रामचंद्र राव को अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए दिखाया गया था। वीडियो सामने आते ही शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएम सिद्धरमैया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए DGP रामचंद्र को निलंबित करने का फैसला लिया। हालांकि, रामचंद्र राव ने वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
Author: Taja Report
Views: 70

