मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी,कर्मठ एवं कुशल नेतृत्व वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मूलचंद रिसॉर्ट पर स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, और मूलचंद रिसॉर्ट के मालिक पीयूष अग्रवाल द्वारा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को शुभकामनाएँ प्रेषित की। भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बहुत ही सरल स्वभाव के स्वामी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दोपहर में एक स्थान पर स्वागत और दूसरे स्थान पर बिना रुके निकल जाने के बाद नाराजगी के चलते प्रदेश अध्यक्ष शाम देवबंद से वापस दिल्ली लौटते समय दोबारा मूलचंद रिसोर्ट पर पहुंचे तो कार्यकतार्ओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
रविवार शाम मुजफ्फरनगर के दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया गया। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया भी थे। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकतार्ओं ने प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकतार्ओं में जोश दिखाई दिया और सभी ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर संगठन के वरिष्ठ, कर्मठ और समर्पित कार्यकतार्ओं का क्रमवार परिचय प्रदेशाध्यक्ष से कराया। मूलचंद रिसोर्ट की निदेशक एवं भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, दीप अग्रवाल और पीयूष अग्रवाल सहित परिजनों ने प्रदेशाध्यक्ष का हृदयपूर्वक स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में ममता अग्रवाल ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का यहां आगमन केवल सम्मान का क्षण नहीं, बल्कि संगठनात्मक ऊर्जा का मजबूत संकेत है। उनके नेतृत्व में भाजपा परिवार और अधिक संगठित, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ेगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसेवा के संकल्प को लेकर सकारात्मक और महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
रविवार दोपहर प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली से देवबंद जाते समय शोकसभा हेतु गांव जडौदा जट जा रहे थे। उस दौरान भाजपा नेता कपिल देव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाईवे पर स्वागत को मौजूद रहे, लेकिन समयाभाव के चलते पंकज चौधरी कार में बैठे-बैठे ही अभिवादन कर आगे बढ़ गए। इससे कार्यकतार्ओं में हल्की नाराजगी बनी, जिसे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने देवबंद पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखा। वापसी के दौरान मूलचंद रिसोर्ट पर पूरा समय देकर, कार्यकतार्ओं की बात ध्यान से सुनकर और आपसी संवाद स्थापित कर प्रदेशाध्यक्ष ने सभी गिले-शिकवे दूर कर दिए। प्रदेशाध्यक्ष के आश्वासन और मार्गदर्शन से कार्यकतार्ओं में आगामी कार्यक्रमों, जनसेवा और पार्टी के विस्तार को लेकर नई उमंग देखी गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व अध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेन्द्र सैनी, यशपाल पंवार, प्रवीण खेड़ा,पवन अरोरा,सहित सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।