मुजफ्फरनगर। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल द्वारा नई मंडी बिंदल चौराहे पर लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया
जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के द्वारा नई मंडी में बिंदल चौराहे पर लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें अध्यक्षता शलभ गुप्ता जिला अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप नई मंडी राजू कुमार साव न्यू मंडी कोतवाल बृजेश कुमार शर्मा रहे विशिष्ट अतिथि सरदार सतपाल मान, कृष्ण गोपाल मित्तल व्यापारी नेता संजय मिश्रा,सुनील तायल व्यापार संगठन संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा आदि रहे
सर्वप्रथम सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया उसके पश्चात अतिथियों के द्वारा लोहड़ी के पर्व पर प्रकाश डाला गया उसके पश्चात लोहड़ी में अग्नि प्रज्वलित की गई और व्यापारियों के और देश के सुख समृद्धि की कामना की गई लोहड़ी के चारों ओर घूम घूम कर लोहड़ी के गीत गाकर सभी ने हर्षोल्लाह के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया !
नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा की लोहड़ी का पर्व हमारे देश में सुख समृद्धि उन्नति और हरियाली का पर्व है लोहड़ी के पर्व पर जब हमारे फसले पक जाती है तो किसानो के घरों में खुशी का माहौल उत्पन्न होता है इस पर्व पर बहुत सी कहानी प्रचलित है परंतु इसका सीधा संबंध किसान से जुड़ा हुआ हे अगर देश का अन्नदाता खुश हे तो समझिए समस्त वर्ग खुशहाल होते हैं आप सबको लोहड़ी के पर्व की लख लख बधाइयां!
जिला अध्यक्ष शलभ गुप्ता ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया और मूंगफली रेवड़ी गजक का प्रसाद का वितरण किया
मुख्य कार्यक्रम आयोजक विजय बाटा नगर महामंत्री ,अंकुर जैन न्यू मंडी इकाई अध्यक्ष,अमित अरोरा मीडिया प्रभारी,दीपांशु चने वाले रहे!
लोहड़ी कार्यक्रम में मुख्य रूप से शलभ गुप्ता ,जनार्दन विश्वकर्मा विजय बाटा, अमित अरोड़ा अमित जैन अंकुर जैन कपिल अरोड़ा राजेश भाटिया राजेंद्र प्रसाद गर्ग ऋषभ जैन मनोज सेठी अरविंद गुप्ता ऋषि धीमान, पंकज जैन, मोहन अरोड़ा शिवम राजवंशी सोनू कुमार, गौरव कुमार, विश्व अरोड़ा,विशाल अरोड़ा डिंपल अरोड़ा विशाल गोयल, गौरव सिंघल,जॉनी भाई, रिंकू जैन ,मदन लाल जी,सत्यदेव ,मनीष जैन,गौरव नरूला,राकेश अरोरा आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे


