मुजफ्फरनगर। यूको बैंक की मुज़फ्फरनगर शाखा में बैंक का 84वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के सम्मानित ग्राहक एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी शाखा में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा प्रमुख मोहम्मद अहसान ने किया। इस अवसर पर शाखा के कर्मचारी चौधरी सतेंद्र कुमार, मोहित शर्मा, प्रतीक चंचल, अली, सुश्री मानिका एवं सुश्री लता व प्रेमपाल सिंह उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के डिजिटल बैंकिंग उत्पादों एवं सेवाओं पर भी चर्चा की गई तथा ग्राहकों को इनके लाभों की जानकारी दी गई।
Author: Taja Report
Views: 60


