Taja Report

मुजफ्फरनगर शिक्षक के बेटे की खुद को गोली मारकर आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी में सेवानिवृत्त शिक्षक के 40 वर्षीय बेटे ने रात में अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

नई मंडी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में सेवानिवृत्त शिक्षक व उनका बेटा घर पर अकेले रहते थे। शिक्षक की पत्नी का तीन माह पहले निधन हो गया था। उनका बेटा भी कुछ दिनों से कोई काम नहीं कर रहा था। उसकी पत्नी गुरुग्राम में नौकरी करती है। वह भी काफी दिनों से ससुराल नहीं आई थी। पत्नी के नहीं आने से युवक डिप्रेशन में चल रहा था।

रविवार रात युवक ने अपने कमरे में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान युवक के बुजुर्ग पिता दूसरे कमरे में थे। आसपास के किसी व्यक्ति ने यह सूचना पुलिस को दी तो नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।

नई मंडी सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि गणमान्य लोगों के कहने पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की पत्नी भी आ गई थी। पिस्टल को चार कारतूस सहित कब्जे में लिया है। परिजनों ने कार्रवाई न कराने के बारे में लिख कर दिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *