Skip to main content

TR NEWS UP-UK

करीब 32 लाख रुपये के चोरी मोबाइल मालिकों को सौंपे

मुजफ्फरनगर। ।सर्विलांस सैल द्वारा विगत 04 माह में जनपद मुजफ्फरनगर में खोए हुए 171 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रूपये) को बिहार, राजस्थान, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में नागरिकों के गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सैल टीम एवं जनपद के विभिन्न थानों द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं आधुनिक सर्विलांस तकनीक की सहायता से प्राप्त Traceability Details के आधार पर विगत 04 माह के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर में खोए हुए मोबाइल फोनों को बिहार, राजस्थान, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों से कुल 171 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग ₹32 लाख) बरामद किया गया।
आज दिनांक 29.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद समस्त मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किये गये। आगामी नववर्ष के शुभ अवसर पर अपने खोए हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा मुजफ्फरनगर पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। इस सराहनीय कार्यवाही से आम जनमानस में अत्यधिक प्रसन्नता व्याप्त है तथा मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किये गये इस जनसेवात्मक प्रयास की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *