पंचांग तथा राशिफल
दिनांक – 26 दिसम्बर 2025
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शिशिर
मास – पौष
पक्ष – शुक्ल
तिथि – षष्ठी दोपहर 01:43 तक तत्पश्चात् सप्तमी
नक्षत्र – शतभिषा सुबह 09:00 तक तत्पश्चात् पूर्व भाद्रपद
योग – सिद्धि दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात् व्यतीपात
करण- तैतिल दोपहर 01:43 तक तत्पश्चात गर
राहुकाल – सुबह 11:07 से दोपहर 12:28 तक
सूर्योदय – 06:53
सूर्यास्त – 05:22
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:00 से प्रातः 05:54 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:48 से 12:30 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:36 से रात्रि 12:30 तक
सूर्य राशि- धनु
चंद्रमा राशि- कुम्भ
बृहस्पति राशि – मिथुन
व्रत पर्व विवरण – व्यतीपात योग (दोपरह 02:01 से दोपरह 12:22 दिसम्बर 27 तक)
शिववास- नंदी पर दोपहर 01:43 तक तत्पश्चात भोजन मे
अग्निवास- आकाश मे दोपहर 01:43 तक तत्पश्चात पाताल मे

व्यतिपात योग
व्यतिपात योग मे जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।
दैनिक राशिफल
मेष राशि :- आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी।व्यवसाय की विभिन्न परियोजनाओं पर गहन विचार विमर्श होगा।परिवार का सहयोग मिलने की संभावना कम है।मित्रों और बैंक पर निर्भरता रहेगी।संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
वृषभ राशि :- कार्य कुशलता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।पारिवारिक या भावनात्मक विषयों से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित न हो इसके लिए विशेष प्रयत्नशील रहना होगा।आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि :- कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलेगा।व्यवस्था परिवर्तन में लाभ की स्थितियां बनेगी।पुराने संपर्कों का लाभ मिलने से उत्साहित रहेगें।आध्यात्मिक विषयों से जुड़ाव बढ़ेगा।सार्वजनिक छवि में सुधार आएगा।
कर्क राशि :- कार्य की अधिकता से थकान रह सकती है।खान-पान की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना होगा।लेखन और गायन के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।नया सीखने को मिलेगा।धार्मिक और पर्यटन से जुडे स्थानों की यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि :- भावनात्मक संबंधों से किसी खास बात की सहमति के लिए दबाव बन सकता है।पुराने वादे पूरे करने के लिए धन और समय खर्च होने की संभावना है।साझेदारी व्यवसाय से लाभान्वित होंगे।प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
कन्या राशि :- कार्यस्थल पर अनिश्चितता की स्थिति रह सकती है।पुराने कार्यों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है।विरोधियों से निपटने की सही नीति बनानी होगी।भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव और बेहतर होने की संभावना है।
तुला राशि :- शैक्षणिक कार्यों में हो रही धीमी प्रगति से थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं।भविष्य के श्रेष्ठ परिणाम के लिए एकाग्रता का स्तर बढ़ाना होगा।व्यावसायिक गतिविधियों से प्रचुर मात्रा में लाभ के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि :- व्यक्तियों और घटनाओं से नए अनुभव मिलने की स्थितियां बन रही है।सार्वजनिक कार्यों में सहयोगी पीछे हट सकते हैं।बचत खर्च होने के योग बन रहे हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।
धनु राशि :- व्यक्तियों सूचना और आश्वासन का सही आकार समझ कर अपनी योजना निर्धारित करना आने वाली बड़ी समस्याओं से बचाएगा।बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ख्याल रखें।धन संबंधी विषयों में भाग्य का समर्थन मिलेगा।
मकर राशि :- व्यावसायिक संपर्क मजबूत होंगे।वादों पर खरा उतरना मुश्किल रहेगा।परिवार में सभी का सहयोग लेने के लिए जीवनसाथी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।पुराने समझौते पूरे होने से आर्थिक लाभ मिलेंगे।
कुंभ राशि :- मनोरंजन,कार्य और विश्राम में से जो भी चुनेगें उसका भरपूर आनन्द लें पाएंगे।पारिवारिक जीवन में दूसरों की अपेक्षाओं की पूर्ति में धन और समय खर्च होने की संभावना रहेगी।वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा।
मीन राशि :- उच्च अधिकारियों के निशाने पर रह सकते हैं।सावधानी से वक्तव्य देने होंगे।जीवनसाथी के साथ यात्रा योजना बन सकती है।घर और वाहन के रखरखाव पर धन खर्च होने की संभावना है।
आपका दिन मंगलमय हो


