मुजफ्फरनगर। कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार से विंटर सॉलिस्टिस (शीतकालीन संक्रांति) की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही अब दिन की अवधि में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है।
जनपद में रविवार 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन दर्ज किया गया, जिसकी अवधि 10 घंटे 22 मिनट रही। सोमवार 22 दिसंबर से दिन की अवधि एक मिनट बढ़कर 10 घंटे 23 मिनट हो गई।
पृथ्वी की धुरी के 23.5 डिग्री झुकाव के कारण यह खगोलीय परिवर्तन होता है। 21 दिसंबर के बाद उत्तरी गोलार्ध में दिन बड़े होने लगते हैं, जो आने वाले महीनों में मौसम परिवर्तन की ओर संकेत करते हैं।
Author: Taja Report
Views: 60


