नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम आज यानी 22 दिसंबर को ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 1,805 रुपए बढ़कर 1,33,584 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले ये 1,31,779 रुपए पर था।
वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 7,483 रुपए बढ़कर 2,07,550 रुपए पर पहुंच गई हैं। इससे इससे पहले ये 2,00,067 रुपए पर थी। इस साल अब तक सोना 57,422 रुपए और चांदी 1,21,533 रुपए महंगी हो चुकी है।
Author: Taja Report
Views: 121

