Access denied मुजफ्फरनगर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, 04 ओवरलोड वाहन सीज - Taja Report

Taja Report

मुजफ्फरनगर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, 04 ओवरलोड वाहन सीज

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना व थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, 04 ओवरलोड वाहन सीज किए गए हैं।

अवगत कराना है कि जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा  के निर्देशन में ओवरलोड वाहनों एवं कोहरे के कारण हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.12.2025 को थाना बुढ़ाना पुलिस एवं थाना शाहपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गन्ने से भरे 03 ओवरलोड ट्रक तथा 01 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। जांच के दौरान सभी वाहन निर्धारित मानक से अधिक भार वहन करते पाए गए, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना बनी रहती है। उक्त 04 ओवरलोड वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

*सीज किये गये वाहन-*

01 ट्रक नम्बर यूके 17 सीए 6566

01 ट्रक नम्बर यूपी 37 टी 9424

01 ट्रक नम्बर यूपी 15 एफटी 2051

01 ट्रैक्टर ट्राली

*मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, ओवरलोड वाहनों का प्रयोग न करें तथा सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।*

*नोट-* संबंधित सभी शुगर मिलों को नोटिस जारी कर अवगत कराया जाएगा कि ओवरलोड वाहनों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet