मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 04 लुटेरे अभियुक्तगण घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से लूटी गयी मोटरसाइकिल सहित 02 मोटरसाईकिल, 02 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस व 02 चाकू बरामद किए गए।
पांच दिसंबर को वादी नितिन कुमार निवासी हरीनगर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर द्वारा थाना पुरकाजी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह अपने डीजे का काम कर घर वापस जा रहा था। रास्ते में झबरपुर गैस एजेन्सी के पास मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर उससे मोटरसाईकिल लूट ली गयी तथा फरार हो गये। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 223/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना पुरकाजी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
आज दिनांक 13.12.2025 को थाना पुरकाजी पुलिस रण्डावली मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान 02 मोटरसाईकिल पर 04 संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा तेजी से चन्दन फार्म हाउस मार्ग पर मुडकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवारों के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया तथा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को चन्दन फार्म हाउस मार्ग पर घेर लिया गया। अपने आप को पुलिस टीम से घिरा देख बदमाशों द्वारा मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों में घुस गये। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बन्द कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्दु बदमाशों पर कोई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल (बांये पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है) हो गया तथा उसके साथी फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा 01 बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 03 अन्य बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 मोटरसाईकिल, 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 02 चाकू बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*
*1.* कार्तिक पुत्र संजय निवासी ग्राम कैल्लनपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 20 वर्ष (घायल)
*2.* अभिषेक पुत्र सुक्का निवासी धुम्मनपुरी थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 19 वर्ष
*3.* भरत पुत्र सोमा निवासी ग्राम गोधना थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर, उम्र करीब उम्र करीब 18 वर्ष
*4.* शाहबान पुत्र इरशाद निवासी ग्राम गोधना थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 25 वर्ष
*बरामदगीः-*
✅ 02 अवैध तमंचे 315 बोर
✅ 02 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर
✅ 02 अवैध चाकू
✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल UP12BZ9820 (मु0अ0सं0- 223/2025 धारा 309(4),310(2),317(2) बीएनएस थाना पुरकाजी से संबंधित
✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल UP11Y6143 (घटना में प्रयुक्त)


