Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एनएच-58 पर स्थित दुर्घटना-सम्भावित स्थानों का संयुक्त भ्रमण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

मुजफ्फरनगर। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एनएच-58 पर स्थित दुर्घटना-सम्भावित स्थानों का संयुक्त भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा हर मंच पर अत्यंत मार्मिक अपील करते रहे हैं कि “जीवन की कीमत अमूल्य है।” वे बार-बार यह रेखांकित करते हैं कि सड़क पर होने वाली एक दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं होती, बल्कि किसी परिवार का सहारा, किसी माता-पिता की उम्मीद, किसी घर का चिराग बुझ जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कई बार भावनात्मक रूप से कहा है कि जब किसी सड़क हादसे में किसी युवक, बच्चे या मासूम की मृत्यु की सूचना मिलती है तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख होता है। सड़क सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उनकी स्पष्ट अपेक्षा है कि सभी विभाग पूरी संवेदनशीलता और समन्वय के साथ कार्य करें तथा नागरिक भी नियमों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें, क्योंकि “सुरक्षित घर लौटना सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

 

इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा दिये गये स्पष्ट निर्देशों, संवेदनशील दृष्टिकोण और मार्गदर्शन के अनुरूप आज दिनांक 11.12.2025 को एक संयुक्त निरीक्षण एवं सुरक्षा अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव, एआरटीओ प्रवर्तन  सुशील कुमार मिश्रा, प्रभारी यातायात  राकेश कुमार एवं एनएचएआई के पदाधिकारियों के साथ मिलकर एनएच-58 पर स्थित दुर्घटना-सम्भावित स्थानों का संयुक्त भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल अल्पकालिक सुधारात्मक उपाय—जैसे ट्रांसफर लाइन, केट-आई, चेतावनी साइन बोर्ड, रम्बल स्ट्रीप, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा मार्ग पर बने अवैध कटों को पूर्ण रूप से बंद कराने—को तुरंत लागू करने हेतु अवगत कराया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *