Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में हाउस टैक्स बढ़ाने को लेकर विरोध दर्ज कराया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फर नगर, एस डी कॉलेज मार्केट, मौलाहेड़ी मार्केट, नरजित मार्केट के दुकानदारों ने मिलकर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप से मिलकर हाउस टैक्स बढ़ाने को लेकर विरोध दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने कहा कि जहां पिछले समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने कर व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन कर कई वस्तुओं पर कई प्रकार के टैक्स घटाए हैं, करो को घटाने के बाद भी सरकार को राजस्व की कोई हानि नहीं। इसी प्रकार हम नगर पालिका से अनुरोध करते हैं कि कि यदि हाउस टैक्स घटाया न जाय तो बढ़ाया भी न जाए। जो बोर्ड में हाउस टैक्स वाणिज्यिक भवनों पर बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया है, उसे नया प्रस्ताव लाकर वापस लिया जाय। यही न्याय हित में होगा। इस पर गौरव स्वरूप जी ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे लिए जनता जनार्दन सर्वोपरि है। एस डी मार्केट के संरक्षक योगेश भगत जी, चेयर मैन राकेश कंसल जी, संजीव गोयल बॉबी, अशोक छाबड़ा, विजय सिंधी, राज कुमार अरोरा खुड्डा , कुमरेश जैन , प्रवीण खेड़ा, अनिल तायल आदि साथ रहे।

अजय कुमार सिंघल, महानगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल, मुजफ्फर नगर।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *