मुजफ्फरनगर। मिमलाना में एक दलित नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले ने साम्प्रदायिक माहौल को गर्मा दिया है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है, जिसके चलते हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के साथ ही स्वामी यशवीर की गांव में हिंदू पंचायत की घोषणा के बाद अब सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की मुस्लिम पंचायत करने की खुली चुनौती ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। दोनों ओर से पंचायतों की चेतावनी के बाद टकराव के हालात बन गये हैं। 14 वर्षीय दलित छात्रा के लापता होने के संबंध में परिजनों ने गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति की बैठक में इसे लेकर प्रशासन द्वारा दिया समय पूरा होने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल व मंत्री अनिल कुमार का शुक्रवार को घेराव कर उनके आवास पर धरने का ऐलान किया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिमलाना की हिन्दू दलित समाज की नाबालिक युवती का लवजिहादियों द्वारा अपरहण के मामले में आज हिन्दू व सामाजिक संगठनों की बैठक में संयुक्त हिन्दू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी ने नाबालिक युवती की सकुशल बरामदगी न होने पर 12 दिसंबर को पीड़ित परिवार के साथ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पीड़ित परिजनों के साथ अनिश्चित कालीन धरने की घोषणा की आज संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वाधान में अनेक हिंदू व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष ललित महेश्वरी की अध्यक्षता में आर्यसमाज मंदिर में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए ललित महेश्वरी ने कहा कि योगी जी की सरकार होते हुए भी लव जिहादियों द्वारा नाबालिग युवती के अपहरण कर्ताओं की गिरफ्तारी न होना बहुत ही अफसोस जनक है जिसमें नगर कोतवाली पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है इसलिए नगर कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध मै व युवती की सकुशल बरामदगी के लिए 12 दिसंबर को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरना दिया जाएगा इस अवसर पर सभी हिंदू नेताओं ने एकजुटता से कहा कि आज पुलिस का भ्रष्टाचार जोरो पर है और बेटी बचाने के लिए हिंदू संगठनों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है और पुलिस प्रशासन लव जिहाद के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने के स्थान पर हिन्दू संगठन से नेताओं को टारगेट करने में लगा है, सभी ने एक सुर में कहा कि मान्य योगी जी तक अपनी आवाज़ पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों के घरों पर धरना प्रदर्शन करना ही होगा, बैठक में मुख्यरूप से डॉ योगेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव शिवसेना, राधे श्याम विश्वकर्मा, विश्वहिंदू परिषद्, पंकज भारद्वाज हिन्दू जागरण मंच, बागेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त हिन्दू महासंघ, सचिन सिंघल जिलामंत्री भाजपा, बृज बिहारी अत्री अध्यक्ष अर्चक पुरोहित संघ, क्रांतिकारी शालू सैनी अध्यक्ष साक्षी वेलफेयलर ट्रस्ट, शिवकुमार शर्मा अध्यक्ष श्री कृष्ण सेना, शैंकी शर्मा शिवसेना युवा जिलाध्यक्ष, सचिन त्यागी चेतक संगठन, पवन सिंघल अध्यक्ष वैश्य कुटुंब सेवा समिति, विकास अग्रवाल पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंगदल, कशिश गोयल हिन्दू क्रांतिदल, रविंदर नायक, मनोहर चौधरी, राजू सैनी महामंत्री साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट, आशीष शर्मा शिवसेना युवा नगर अध्यक्ष, परदेशी, अमर, ठाकुर राज बहादुर सिंह,आदि उपस्थिति रहे।


