Taja Report

डीएम बोले: जो बच गए वो एस आई आर फार्म जमा कराएं

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा ने आज जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर विधानसभा के मोहल्ला कुकड़ा में जीसी पब्लिक स्कूल कुकड़ा में बूथ संख्या 251 से 295 एवं 283 से 290 तक के लगे मेगा कैम्प में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति हेतु का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण‌ अभियान के अंतर्गत एसआईआर के अंतर्गत गणना प्रपत्रों का संग्रहण कार्यों का जायजा लिया। एस आई आर कार्यों का निरीक्षण व जनमानस को जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील किया कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, अंतिम तिथि नजदीक आ गई है, अपना गणना प्रपत्र को भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दे जिससे आपका नाम डाटा एंट्री में शामिल हो सके ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ से गणना प्रपत्र भरे जाने की जानकारी ली,जिस पर बीएलओ ने अवगत कराया कि जिन मतदाताओ के गणना प्रपत्र फॉर्म भर गए हैं,वह कैंप में जमा कर रहे हैं, और हम घर घर जाकर भी मतदाताओं से फॉर्म जमा हो गए या रह गए हैं, यह भी जानकारी कर रहे हैं, जिनके फॉर्म भरे नहीं हैं, उनके फार्म भरा कर जमा कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर) के कार्यों में तीव्र गति लाते हुए अधिक से अधिक गणना प्रपत्र फार्म जमा किए जाए, कोई भी व्यक्ति छूटे ना इस पर विशेष दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए जो लोग गणना प्रपत्र जमा करने में छूट गए ऐसे घरों में जाकर भरे हुए गणना प्रपत्र जमा करे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया है कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है, जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र अभी तक बीएलओ के पास जमा नहीं किया वह शीघ्र गणना प्रपत्र फॉर्म अपने बीएलओ के पास जमा अवश्य कर दें,।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने ईआरओ तथा एआरओ सहित अन्य एसआईआर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *